A

Monday 1 December 2014

टी-पॉट बाओबाब (1200 साल पुराना पेड़)

दुनिया के टॉप-10 विचित्र पेड़ों में से एक मेडागास्कर में एक पेड़ है। इफेती शहर के पास स्थित इस पेड़ का नाम टी-पॉट बाओबाब है। इसके मुख्य तने से एक तना और निकला है, जिसके कारण इसका नाम टी-पॉट पड़ा। 1200 साल पुराने इस पेड़ का आकार बोतल जैसा है।

विशेषज्ञों ने यह अनुमान भी लगाया कि इसमें एक लाख 17 हजार 348 लीटर पानी स्टोरेज करने की क्षमता है। आसपास के लोग इसे सहनशीलता का बड़ा उदाहरण मानते हैं। ऐसा इसलिए कई दशक पहले भयानक सूखा पड़ने के बावजूद इस पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इस प्रजाति के कुछ और पेड़ यहां हैं, जिनकी ऊंचाई 80 मीटर और तने की चौड़ाई 25 मीटर तक है। फूल इस पर बसंत ऋतु में आते हैं, वे भी ज्यादा समय नहीं रहते। उनके महत्व के कारण ही मेडागास्कर के बैंक नोट में उनकी छाप नजर आती है।

No comments:

Post a Comment