A

Thursday 26 September 2013

धरती पर प्रकृति के कुछ नजारे

दुनिया बहुत खूबसूरत नजारों से भरपूर है बशर्ते हम इसे देख पाने का अवसर खोज पाएं। हर इंसान यही चाहता है कि उसे अमेजिंग ब्यूटी देखने को मिले, क्योंकि खूबसूरती ही वह चीज है जो आपके दिल और दिमाग को खुश कर सकती है।

धरती पर प्रकृति के कुछ नजारे काफी कठिन होते हैं और इनका दीदार करने के लिए आपको वक्त और पैसों की जरूरत होती है। सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम है, जिससे हजारों तरह की बातें शेयर की जा रही हैं। सोशल साइट्स पर इस पर प्रकृति के दुर्लभ नजारों की कई तस्वीरें शेयर की गईं जिन्हें फेसबुक बहुत पसंद किया गया।



 एंजेल फाल्स, विनेजुएला :  एंजेल फाल्स दुनिया का सबसे ऊंचा और लगातार बहने वाला फाल्स है। यह 807 मीटर की उंचाई से गिरता है। यह बेस में 100 से 50 मीटर चौड़ा है और बाद में केरेप नदी में बदल जाता है।

टोनगारिरो अल्पाइन क्रासिंग : यह न्यूजीलैंड का घुमावदार ट्रैक विश्व धरोहर के रूप में घोषित द टोनगारिरो नेशनल पार्क में स्थित है। यह प्राकृतिक और सांस्कृति रूप में दुनिया में विख्यात है। यह तस्वीर में इमराल्ड लेक दिखाई दे रही है। इस ट्रैक की लंबाई 24.5 किमी है। इसका उपयोग हाइकिंग(चढ़ाई) के लिए किया जाता है। पहले इस ट्रैक की लंबाई 19.4 किलोमीटर थी लेकिन एक भूस्खलन के बाद इस ट्रैक का मार्ग बदला गया तो इसकी लंबाई 24.5 किमी कर दी गई।



 कैनेडियन रॉकीज : कैनेडियन रॉकीज की यह तस्वीर माइनस 30 डिग्री तापमान में ली गई थी। कैनेडियन रॉकीज उत्तरी अमेरिकी माउंटेन रेंज से मिलकर बनती है। यह अल्बार्टा से ब्रिटिश कोलंबिया के रॉकी माऊंटेन तक फैली है, जिनमें कई चोटियां और घाटियां शामिल हैं। इसकी ऊंचाई 3,954 मीटर है।

 केप परपेटुआ का एक हिस्सा है थोर वेल। सेंट्रल ओरेगन तट के नार्थवेस्ट में यह जंगली इलाका है और तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है। थोर्स वेल को अक्सर स्पाउटिंग हार्न कहा जाता है। दरअसल, यह एक विशाल नमक के पानी का झरना है, जो प्रशांत महासागर की शक्ति के कारण बनता है।





रोडोपीज : यूरोप के दक्षिण पूर्व में स्थित रोडोपीज एक पर्वत श्रृंखला है और यह दक्षिणी बुल्गारिया के 83 फीसदी हिस्से को करवर करती है। इसकी सबसे ऊंची चोटी गोलयाम पेरेलिक की ऊंचाई 2,191 मीटर (7,188 फीट) है। इस पर्वत श्रृंखला की लंबाई 240 किमी और चौड़ाई 100 किमी है।



















No comments:

Post a Comment